उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस की बाड़ेबंदी के बीच ही दो विधायकों का जन्मदिन मनाया गया। करणपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुनर और मसूदा विधायक राकेश पारीक का साथी विधायकों ने होटल में केक काटकर जन्मदिन मनाया।बाड़ेबंदी के बीच दोनों विधायकों  ने अलग-अलग केक काटा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा,विधायक रफीक खान, वक्त बोर्ड के अध्यक्ष खानू खां बुधवाली सहित कई विधायक मौजूद रहे। उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज सभा का चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी  प्रमोद तिवारी, मुकुल वासनिक ने भी जन्मदिन की बधाई दी।