उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार कोटड़ा थाना क्षेत्र के सबुरी गांव में एक व्यक्ति का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद दोनों के बीच विवाद इस हद तक बढ़ गया कि आवेश में आकर आरोपी ने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को पत्थर से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी पति से लड़ाई के बाद आपनी छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इस दौरान आरोपी पति वहां पर आया और पत्थर से पीट-पीटकर दोनों बच्ची नानी, सुमित्रा और पत्नी काली को मौत के घाट उतार दिया। घटना के दौरान आरोपी के दो अन्य बच्चे भी मौजूद थे। जिनमें से एक बड़ा बेटा इस पूरी घटना को देखकर घर से बाहर निकल गया। मामले की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ