उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के दंगल के बीच कांग्रेस पार्टी के बाडाबंदी में लगातार विधायकों का आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में राज्य की सरकार ने अब उदयपुर में डेरा डाल लिया है। राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री और लगभग 105 विधायक झीलों की नगरी उदयपुर के ताज अरावली रिसोर्ट में पहुंच चुके हैं। रविवार को स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बसपा के बगावती सुर अपनाने वाले विधायकों को विशेष प्लेन में लेकर बाडाबंदी में पहुंचे। वहीं देर शाम को कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मुकुल वासनिक उदयपुर पहुंचे। ऐसे में डबोक एयरपोर्ट पर सीडब्ल्यूसी मेंबर रघुवीर मीणा प्रभारी मंत्री रामलाल जाट और प्रदेश सचिव पंकज शर्मा ने की अगवानी इसके बाद मुकुल वासनिक ताज अरावली रिसोर्ट पहुंचे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे मीडिया कर्मियों के पास।
रिसोर्ट ताज अरावली से करीब 400 मीटर दूर अस्थाई चौकी बनाई गई है। जहां तक मीडिया कर्मियों को जाने दिया जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब एयरपोर्ट से होटल के लिए पहुंच रहे थे, तो उन्होंने धूप में खड़े पत्रकारों को देख कुछ देर बाद होटल से वापस उनका काफिला अस्थाई पुलिस चौकी पहुंचा। उन्होंने गाड़ी से नीचे उतर कर मीडिया कर्मियों का हालचाल जाना। वहीं मुख्यमंत्री ने उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री गहलोत ने की ओम प्रकाश हुडला से मुलाकात।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाडाबंदी मौजूद ओमप्रकाश हुडला से मुलाकात की। बता दें कि शनिवार को ओमप्रकाश हुडला की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद आनन-फानन में एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सीएम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे।