श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
श्रीगंगानगर में आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न छात्र संगठनों का अग्निपथ योजना के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया गया । एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारी हेमंत रसानिया के नेतृत्व में हुए इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की थी। 100 से अधिक पुलिसकर्मियों अधिकारियों के द्वारा भाजपा कार्यालय को पूरी तरह से किला बंद कर दिया गया था। इधर विरोध प्रदर्शन में महज 40- 50 छात्र हाथों में तिरंगा लेकर सुखाड़िया सर्किल पर इकट्ठा हुए। यहां से पैदल नारेबाजी करते हुए सद्भावना नगर के भाजपा कार्यालय में पहुंचे । भारी तादाद में पुलिस बल को देखकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने वहां लगे बैरिकेड से कूदकर अंदर जाने का प्रयास किया। मगर भारी पुलिस बल और कई काफी देर की धक्का मुक्की के बाद एनएसयूआई के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में छात्रों ने मुख्य द्वार पर धरना लगा दिया।
यहां छात्र नेताओं ने अग्निपथ योजनाओं को युवा वर्ग के हितों के खिलाफ बताते हुए सरकार से इसे तुरंत वापस लेने का आग्रह किया गया । एनएसयूआई की ओर से हेमंत रासरानिया तथा अजय विश्नोई रजत शर्मा व मुकेश मोहनपुरिया आदि ने अपने विचार रखे। इधर दूसरी तरफ एनएसयूआई के छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी और युवा मोर्चा द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए मीठे जल पानी की व्यवस्था की गई थी ताकि प्रदर्शनकारी छात्रों को जल पिलाया जा सके। एबीवीपी के छात्र संघ कहना है कि प्रदर्शनकारी छात्र भटके हुए नौजवान है ठीक से अग्निपथ योजना को समझ नहीं पाए ऐसे में इनको समझाना जरूरी है। सभी छात्रों को अग्नीपथ योजना को लेकर विस्तृत जानकारी देने को तैयार हैं। इस अवसर पर एबीपी की ओर से सुशील अरोड़ा राजीव शर्मा जुगल डुमरा रतन गणेश गडीया रवि नायक के अलावा बड़ी तादाद में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ