जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में जिले भर से आए लोगों ने अपनी समस्याओं मंत्री जूली को अवगत कराया। जनसुनवाई में अधिकांश परिवेदनाएं बिजली, पानी, स्थानान्तरण एवं विकास आदि समस्याओं की आई। इस पर मंत्री जूली ने सम्बन्धित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ