जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रभारी अरुण सिंह का शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, महामंत्री शर्मा, ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया।भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवारी और भाजपा समर्थित दूसरे उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की चुनाव रणनीति को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय पर रणनीति पर मंथन किया गया। संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ निर्दलीय और बीएसपी के विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्र के पक्ष में मतदान कराने के लिए गहन मंथन किया। अभी तक भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को जीत दिलाने के लिए विभिन्न स्तर पर गोपनीय बैठक भी की गई।