उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर मे कांग्रेस शिविर में तीन दिन गुजारने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान से राज्यसभा के लिए घोषित 3 प्रत्याशियों संग जयपुर रवाना हो हुए। इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत के लिए गाड़ी रोकी तो बीते हुए कल से लेकर आने वाले कल तक को लेकर फिक्र जाहिर कर दी। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल की हॉर्स ट्रेडिंग की साजिश को बेवजह करार दिया। दावा किया कि जीत उनकी पार्टी की ही होगी। सीएम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार भारत की साख गिर रही है। उन्होंने 76 साल का इतिहास याद कराया। उन्होंने कहा कि जो हमारे नेताओं ने मान सम्मान इन सालों में कमाया उसे इन लोगों ने तहस नहस कर दिया। सीएम यहां नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल प्रकरण का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा फिलहाल वैश्विक दबाव के चलते ऐसा Temporary स्तर पर किया गया है। सीएम ने कहा ये महज ध्यान भटका रहे हैं। देश का माहौल खराब हो रहा है और इसकी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी जो सत्ता में बैठा हो उसकी है। सीएम गहलोत ने राज्यसभा सीटों के तकनीकी पक्ष के जरिए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को खड़ा किए जाने को गलत बताया। भाजपा की मंशा को कटघरे में खड़ा किया। दोहराया कि अंत में जीत उनकी ही होगी कांग्रेस तीनों सीटों पर कब्जा जमा लेगी। आत्मविश्वास से लबरेज सीएम ने दोहराया कि उनकी तैयारी पूरी है। विधायकों का पूरा समर्थन उन्हें प्राप्त हैं। गहलोत ने भाजपा की नीयत पर प्रहार करते हुए कहा कि जब उनके पास पूरे विधायक नहीं थे तो आखिर किस आधार पर तीसरा उम्मीदवार खड़ा किया। इसका जवाब उनके पास नहीं है। सीएम ने कहा कि ये पहले भी हमारे विधायकों को तोड़ने में नाकामयाब रहे और अब भी इनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। ये पूरे देश में ऐसा ही करते हैं कभी मध्यप्रदेश तो कभी राजस्थान की सरकारों को गिराने का प्रयास करते हैं जो गलत है। ये ऐसी परंपरा है जो देश में आजादी के बाद पहली बार देखने को मिल रही है। ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

0 टिप्पणियाँ