सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के उलियाना गांव में एक महिला की संदिग्धावस्था में जलने से मौत हो गई।सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पंहुँची और शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुँचाया जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतक महिला उलियाना निवासी 55 वर्षिय मेहंदी मीणा है।थानाधिकारी के अनुसार मृतका के बेटे धनराज मीणा ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देकर उसकी माँ को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर पर अकेली थी और संदिग्धावस्था में जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ