कांग्रेस विधायकों की आज से उदयपुर में बाड़ेबंदी शुरू हो रही है। कुछ विधायक उदयपुर पहुंच गए हैं। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक रफीक खान और सीएम के खास नेताओं ने बुधवार रात ही उदयपुर पहुंचकर चिंतन शिविर वाले होटल ताज अरावली में बाड़ेबंदी की व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। गुरुवार शाम तक विधायकों को उदयपुर पहुंचाया जाएगा।
जयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर पर एक्शन टेकन शिविर से विधायकों को सीधे उदयपुर ले जाया जाएगा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री निवास पर मिलने के लिए नहीं पहुंचे तीन विधायकों के अलावा बीटीपी के दो विधायकों से संपर्क साधा गया है। बीटीपी के दोनों विधायकों ने अभी स्टैंड साफ नहीं किया है। बीटीपी के विधायक आदिवासी को कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के मुद्दे के अलावा पहले के लंबित मुद्दों का समाधान नहीं होने से नाराज हैं।
निर्दलीय बलजीत यादव और रमिला खड़िया भी अब तक नहीं माने हैं।किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टाक और बाबूलाल नागर बाड़ेबंदी से पहले ही उदयपुर पहुंच गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंंह जोजावर को भी मना लिया है और वे होटल पहुंच गए।

0 टिप्पणियाँ