जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रदेश की जलवायु, वन, वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि विकास एवं पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन सीमित कर एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुखद एवं सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हरियाली होगी वहीं अच्छी वर्षा होगी, अच्छी फसल होगी, अच्छा उत्पादन होगा और खुशहाली आएगी। वृक्षारोपण को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाकर ही हम पर्यावरण रूपी इस अमूल्य धरोहर को बचाकर रख सकते हैं।