कोटा-हंसपाल यादव।
नगर निगम कोटा उत्तर के उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरेशी व आयुक्त वासुदेव मालावत ने कोटा उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले बरसाती नालों का मौको पर जाकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नालों की सुचारू सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश सम्बधित अधिकारी को प्रदान किए। उप महापौर फरीदुद्दीन सोनू कुरेशी ने बताया कि बरसाती नालों के निरीक्षण के दौरान नालों का मौके पर निरीक्षण किया गया और सफाई महकमें के अधिकारी को निर्देशित किया कि उत्तर के अन्तर्गत आने वाले बरसाती नालों की सफाई का कार्य शीघ्र पूर्ण हो इस हेतु अतिरिक्त लेबर लगाकर नालों को साफ करवाएं जिससे कि वर्षा काल में नालों के पानी का बहाव सुगम तरीके से हो सके।निरीक्षण के दौरान नगर निगम कोटा उत्तर के आयुक्त वासुदेव मालावत ने निर्देशित किया कि जिन नालों को साफ करने में समस्या का सामना करना पडे उन नालों को आवश्यकतानुसार संसाधनों का उपयोग कर नालें की सफाई कराई जाए। साथ ही सफाई महकमें के स्वास्थ्य अधिकारी ने आयुक्त वासुदेव मालावत को जानकारी दी कि भूरेशा वाले बाबा के समीप नालें की साफ-सफाई चैन माउण्टेन द्वारा करवा दी गई है और आगे भी इसी प्रकार से उत्तर के अन्तर्गत आने वाले नालों का सफाई कार्य संचालित रहेगा। साथ ही आयुक्त ने बताया कि मौके पर ही सफाई से सम्बधित संसाधन स्वीकृत किए गए जिससे कि सफाई कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जा सके। निरीक्षण के दौरान पार्षद दुष्यन्त सिंह हाडा एवं फैजल बेग आदि लोग मौजूद रहे।