जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा के जगतपुरा व जैसलमेर विधायक रूपाराम के विधायकपुरी, जयपुर स्थित निवास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उनसे एवं परिजनों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।