जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को पंजाब के ग्राम मूसा (जिला मानसा) में कांग्रेस नेता और गायक स्व. सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय मूसे वाला के पिता और परिवारजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया । पायलट सोमवार को दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से सोमवार सुबह गंगानगर पहुंचे जहां उनका लोगों ने भव्य स्वागत किया और वे वहां से जिला मानसा के लिए रवाना हुए।