झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र के कांसखेडली इलाके मे तीन दिन पहले मछली ठेकेदारों के दो गुटों में हुई झड़प के बाद लापता चल रहे मध्यप्रदेश के भोपाल का गैंगस्टर मुख्तार मलिक आज गंभीर हालत में घायल अवस्था में कांसखेड़ली के जंगलों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर असनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गैंगस्टर को झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल लेकर आई। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि मृतक गैंगस्टर मुख्तार मलिक झालावाड़ जिले में भीमसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र और कालीसिंध बांध में मछली का ठेकेदार बना हुआ था। जिसकी मछली ठेके को लेकर दूसरे गुट से 2 दिन पहले झड़प हुई थी, जिसमें फायरिंग और पथराव के दौरान मुख्तार मलिक अपने साथी के साथ लापता हो गया था तो वहीं एक अन्य युवक की इस झड़प में मौत हो गई थी। आज सुबह झालावाड़ जिले की असनावर थाना पुलिस को घायल हालत में गैंगस्टर मुख्तार मलिक के जंगल में पड़ा होने की सूचना मिली थी इसके बाद असनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सारा घटनाक्रम सामने आने के बाद जिला एसआरजी अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। तो वहीं मृतक गैंगस्टर के परिजनों को पुलिस ने मामले की सूचना दे दी थी। जिसके बाद परिजन भी झालावाड़ पहुंच गए हैं और अब मृतक गैंगस्टर के पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार भोपाल के गैंगस्टर मुख्तार मलिक पर करीब 80 मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं वो प्राणघातक हमले के मामले में भोपाल से फरार भी चल रहा था। फिलहाल सारे मामले में असनावर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ