अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा कारागार विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के उमरैण ब्लॉक के 18 राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में कला संकाय में विभिन्न विषयों की स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार जताया है। जूली ने कहा कि विद्यालयों में अतिरिक्त विषयों की स्वीकृति के बाद अब स्थानीय विद्र्याथियों को अपनी पसंद का विषय चुनकर पढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि अलवर ग्रामीण क्षेत्र के उमरैण ब्लॉक के स्कूल नं. 4 में भूगोल, राजनीति विज्ञान तथा हिन्दी साहित्य, सालपुर में राजनीति विज्ञान, इतिहास तथा हिन्दी साहित्य, सोनावा में हिन्दी साहित्य, राजनीति विज्ञान तथा भूगोल, सुमेल के हिन्दी साहित्य, भूगोल, इतिहास, कुशालगढ़ हिन्दी साहित्य भूगोल, राजनीति विज्ञान, माचडी में हिन्दी साहित्य, भूगोल तथा राजनीति विज्ञान, नैथला में हिन्दी साहित्य, भूगोल, राजनीति विज्ञान, उमरैण म­ हिन्दी साहित्य, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अचलपुरी में भूगोल, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, अहीरबास भडकोल में हिन्दी साहित्य, भूगोल, इतिहास, भडकोल में हिन्दी साहित्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, बिलंदी में हिन्दी साहित्य, भूगोल, राजनीति विज्ञान, दादर में हिन्दी साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, गांधी नेशनल में हिन्दी साहित्य, राजनैतिक विज्ञान, भूगोल, कैरवाडा भूगोल, राजनीति विज्ञान, हिन्दी साहित्य, खेडला में हिन्दी साहित्य, राजनीति साहित्य, भूगोल तथा खेडली पिचनोत में हिन्दी साहित्य, भूगोल तथा राजनीति विज्ञान विषयों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है। पंचायत समिति सदस्य घेघोली  किशनलाल तथा गुजुकी एमपीएस कलावती देवी ने विद्यालयों में अतिरिक्त विषय स्वीकृत होने पर मंत्री जूली का धन्यवाद ज्ञापित किया।