करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली शहर के मैगजीन मंडी इलाके के जवाहर नगर में शुक्रवार तडके रात पुलिसकर्मी के घर में घुसकर चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। इस दौरान चोरो ने ताला खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सदर थाने में कार्यरत कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि रात्रि में करीब 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच में चोरों ने मास्टर चाबी से ताला खोल कर 10 लाख  रुपए के जेवरात घरेलू सामान सहित 45 हजार रूपये की नगदी को पार कर ले गये। पीडित ने चोरी के मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। इधर पुलिस चोरो की तलाश मे जुट गई है।