उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
उदयपुर शहर के कृषि मंडी में बुधवार को एक दुकान की छत भरभरा कर गिर गई। ऐसे में दुकान के अंदर मौजूद कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना में दो लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है। हिरणमगरी थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दुकान में दबे छह लोगों को अब तक रेस्क्यू कर एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अंदर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंडी में बड़ी संख्या में कारोबारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी दुकान के पास एक-दो लोग से बातचीत कर रहे थे तभी अचानक सूचना मिली कि उनके सामने वाली दुकान की छत गिर गई। ऐसे में 200 मीटर की दूरी पर ही दुकान थी। घटना की सूचना शासन-प्रशासन के अधिकारियों को दी गई। इससे पहले हम लोगों ने करीब 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। तब तक आपदा प्रबंधन और अन्य टीम आ चुकी थी। जानकारी में सामने आया कि जो दुकान गिरी है उसके पास में ही एक और दुकान का निर्माण चल रहा था। ऐसे में दुकान के बगल के हिस्से को खोदने के कारण दूसरी दुकान ढह गई। इस दौरान भवन के अंदर दुकान का मालिक, मुनीम और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ