जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सीएम अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग ने उप निरीक्षक के पदों के कमोन्नयन से निरीक्षक के 473 पद बढाये जाने हेतु विभागीय प्रस्तावनुसार उप निरीक्षक के 473 पद समाप्त कर निरीक्षक के 473 नवीन पदों का सृजन दिनांक 28.02.2023 तक अस्थाई रूप से किये जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रेषित प्रस्ताव अनुसार राज्य के समस्त पुलिस थानों को पुलिस निरीक्षक स्तर का किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसके बाद निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों के पुलिस "थाने जो वर्तमान में पुलिस निरीक्षक स्तर के नहीं है, को पुलिस निरीक्षक का पद आवंटित किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि सम्बन्धित जिलों को जितने पुलिस निरीक्षक के पद आवंटित किये गये हैं, उतने ही उप निरीक्षक के पद जिले से समाप्त किये जावें तथा इसका इन्द्राज कार्यालय के रिकार्ड में अपडेट किया जाकर इस कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश जारी किये गये है।

0 टिप्पणियाँ