जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारत में टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। टीबी मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सेक्टरों एवं मंत्रालयों के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अन्तरक्षेत्रीय जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए 24 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उद्योग विभाग और सहयोगी संगठन द यूनियन के सहयोग से 22 गोदाम स्थित हिल्टन होटल में प्रातः 10 बजे से कॉरपोरेट परामर्श आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 100 कॉरपोरेट्स, पीएसयू और बिजनेस ऎसोसिएशन शामिल होंगे। इस कॉरपोरेट परामर्श का उद्देश्य टीबी और उसके सामाजिक, आर्थिक पहलुओं के प्रति कॉरपोरेट्स को संवेदनशील बनाना एवं टीबी उन्मूलन के लिए कॉरपोरेट्स का सहयोग जुटाना है। कार्यक्रम में उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वी एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य अतिथि शिरकत करेंगे।

0 टिप्पणियाँ