कोटा-हंसपाल यादव।
बारां शहर के केन्द्रीय कारागृह में कुकृत्य का मामला सामने आया हैं। बैरिक नं. 4 के एक बंदी ने दो अन्य बंदियों पर कुुकृत्य का आरोप लगाया हैं। कोतवाली थाना सीआई मांगेलाल यादव ने बताया कि पीड़ित बंदी ने जेलर को रिपोर्ट दी थी, इस पर जेलर ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बंदी वक्की पुत्र नन्दकिशोर और वासुदेव पुत्र सज्जन उस्ताद पर कुकृत्य का आरोप लगाया हैं। पीडि़त 27 अप्रेल रात 2 बजे की घटना बता रहा हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

0 टिप्पणियाँ