श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
एक तरफ श्रीगंगानगर में जहां नहरों में पानी को लेकर किसानों के साथ-साथ आमजन भी काफी परेशान है। ऐसे में दूसरी तरफ किसान संगठन की आपसी वर्चस्व की लड़ाई तेज होती जा रही है। श्रीगंगानगर किसान समिति व संयुक्त किसान मोर्चे के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर तलवारें खिंची है।मंगलवार को महाराजा गंगा सिंह चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा के चल रहे धरने में जीकेएस के गैलेक्सी बराड़ व किसान मोर्चा के संदीप सिंह सहित अन्य लोग आपस में भिड़ पड़े। इन लोगों के बीच काफी मार कुटाई हुई, बाद में आसपास के लोगों ने मिलकर एक दूसरे को छुड़ाया। गौरतलब है कि इन दिनों गंग नहर में बदी नहीं लेने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा जहां महाराजा गंगा सिंह चौक पर धरना लगा रहा है। वही गंगानगर किसान समिति इससे दूर है। गौरतलब है कि फीडर के प्रदूषित पानी पाकिस्तान भेजे जाने को लेकर दोनों संगठनों में तलवारे खींची हुई है। इस मामले में प्रशासन ने 16 मई तारीख शाम को नहर में पानी वापस प्रवाहित करने की सहमति दी है।  इसे लेकर श्रेय लेने की होड़ में दोनों समितियां आपस में टकरा रही है । उनके पदाधिकारियों ने एक दूसरे को धमकियां भी दे रखी है। आज सुबह महाराजा गंगा सिंह चौक पर आयोजित किसान मोर्चा के कार्यक्रम में जीपीएस के गैलेक्सी वर्ल्ड पहुंचे तो वहां मार कुटाई की नौबत आ गई किसान आपस में झगड़ने लगे । इसी बीच संदीप सिंह किसान ने जीकेएस के गैलेक्सी  बराड़ व रणजीत सिंह राजू ,संत वीर सिंह आदि कुछ लोगों से जान के खतरे का आरोप लगाया है।