जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान नीट पीजी डेंटल कॉलेज में सोमवार को नीट पीजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेज के आधार पर पांच छात्रों को काउंसलिंग से रोका है। कॉलेज प्रबंधन ने जब उनके दस्तावेज जांचे गए तो उनमें से चार के दस्तावेज फर्जी पाए गए और उनके खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। कॉलेज प्रबंधन सहित कई छात्रों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की गई है। जिन छात्रों पर मामला दर्ज किया है वे बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि राजस्थान नीट पीजी डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर संदीप टंडन ने मामला दर्ज कराया है। टंडन ने पुलिस को बताया कि मॉप अब रांउड के दौरान जब दस्तावेज जांचे जा रहे थे तो बिहार के मूल निवासी चार छात्रों और एक बाड़मेर निवासी छात्र के बारे में जानकारी मिली। पांचों के दस्तावेज संदिग्ध दिखे। इस पर जांच की तो पता चला कि बिहार निवासी चार छात्रों ने फर्जी दस्तावेज बनवाए हैं। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिहार निवासी मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद शाहबाज, अमित और आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसके बाद स्टेट मैरिट में नंबर आने के बाद चारों को डेंटल कॉलेज में काउंसलिंग के लिए भेजा गया था। तो खुलासा हुआ कि दस्तावेज फर्जी बनाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सरफराज की स्टेट मैरिट 1571, आदित्य की 1276, अमित की 1264 और आदित्य की 1505 हैं।

0 टिप्पणियाँ