करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली के हिण्डौन शहर मे बीते दिन चार वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दंरिदगी की घटना के बाद रविवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं सदस्यों द्वारा हिंडौन में घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटना को लेकर बाल कल्याण समिति द्वारा चिंता व्यक्त की गई। बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक केके सांखला एवं सदस्य फजले अहमद महिला सदस्य फरीदा बानो शाह के साथ पीड़िता के परिजनों से मिलकर एवं उनसे बातचीत करके सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी अधिक से अधिक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।जहां से बच्ची मिली उस जगह का भी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधिकारियों से मिलकर एवं बातचीत करके अपराधियों को अति शीघ्र गिरफ्तार करने की निर्देश दिए गये।