धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजाखेड़ा मे मंगलवार को "फोटो युक्त बूथ समितियों के गठन" कार्यक्रम के तहत् राजाखेड़ा विधानसभा के मंडल राजाखेड़ा शहर के कुल बूथ 20 मे से 16 बूथ समितियों का काम पूर्ण करके मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व मंडल महामंत्री मुकेश कुमार ने फोटो युक्त बूथ समितियों को भाजपा कार्यालय धौलपुर में आकर जिला महामंत्री व राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी,पूर्व विधायक सुखराम कोली, कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, सरमथुरा मंडल प्रभारी रनवीर सिंह गुर्जर उर्फ हप्पू को सुपुर्द किया। राजाखेड़ा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व मंडल महामंत्री मुकेश कुमार व उनकी पूरी टीम की लगन व संगठन के प्रति जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा की भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा व जिले की पूरी टीम ने प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ