धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपुर मे भाजपा की बैठक सुरेश कौशिक की अध्यक्षता एवं विशंभर दयाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यालय पर 30 मई को जनआक्रोश रैली को लेकर पूरे धौलपुर जिले के सभी मंडलों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। इसलिए जनता के आग्रह पर ही जन आंदोलन रैली का आयोजन किया गया है। ताकि गहरी नींद में सोती हुई गहलोत सरकार को जगाया जा सके। जिले के महामंत्री व पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।
जन आंदोलनों से भी नहीं जग रही है। जन विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, महिला विरोधी, गहलोत सरकार सभी मोर्चों पर फेलियर साबित हुई है। भाजपा का कार्यकर्ता जन आंदोलनों के माध्यम से गहलोत सरकार को जगाने का काम कर रहा है। जिससे सरकार अपने आप नींद से जाग जाए और जनता के हित में काम करें नहीं तो भाजपा जिलेभर मे जन आक्रोश रैलियों के साथ-साथ प्रदेश में विधानसभा का घेराव करने को भी मजबूर होगी।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि हम इस आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का काम कर रहे है। बैठक में जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक कमल पहाड़िया ने जन आक्रोश रैली के लिए चारों विधानसभाओं के संयोजक बनाए और उनसे गहण मंत्रणा करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान उत्पीड़ित जनता इस आंदोलन से जुड़े इसके लिए उन्होंने जनता के बीच में जाने की बात कही और कहा कि जन आक्रोश रैली हमारे पहले के आंदोलनों से भी ज्यादा सफल होगी। बैठक में कैलाश सोनी, नागेंद्र सिंह,राजीव रस्तोगी, जीतेन्द्र तिवारी, डा मनोज शर्मा,हरीनिवास शर्मा प्रधान, नंदकिशोर शुक्ला, जयवीर सिंह पोसवाल,मुकेश सक्सेना,रनवीर सिंह गुर्जर , बृजमोहन शर्मा, मुकेश हनुमानपुरा,सगीर खान, विक्रम सिसोदिया, पप्पू तिमासिया,महेंद्र दुबे, रामकिशोर शर्मा,नेमीचंद कुशवाह, भैरों सिंह परमार, प्रेमनारायण सोनी, विशाल सिंघल, हेम सिंह बघेल, राहुल जाट, अनिल धारिया पार्षद राम शर्मा पार्षद, राजेश सिंह तोमर,भोला सिंह जादौन, श्रीनिवास सरपंच, कन्हैया गॉड, धीर सिंह परमार, राम गोपाल, नगर मंत्री अशोक पचौरी, देवेश यादव,राधाचरण शर्मा,गोपी राम, रामप्रसाद बघेल,रामभरोसी जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ