करौली।
अपने प्रियतम के जन्मदिन के अवसर पर हर इंसान बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजकर अलग अलग तरीके से खुशी जताते हैं। लेकिन राजस्थान के करौली जिले से सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी सेवादल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा खून से खत लिखकर अनोखे तरीके से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 दरअसल अक्षय तृतीया के दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 मई को 71वें जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओ के साथ प्रदेश की जनता द्वारा जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। इसी बीच करौली जिले की विधानसभा सपोटरा के सेवादल अध्यक्ष राज भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अनोखे तरीके से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र की कामना की है।
 राज भारद्वाज ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए खून से खत लिखकर सुबह के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा है कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर आज मेरे द्वारा खून से पत्र लिखकर जन्मदिन की बधाई दी एवं हम पूरे सपोटरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मैं खुद कांग्रेस सेवादल का विधानसभा अध्यक्ष उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री सभी कोमो को साथ लेकर सभी जातियों को साथ लेकर प्रदेश में अच्छा कार्य कर रहे हैं एवं गरीब जनता एवं बेसहारों को हर समय मदद कर रहे हैं। नई नई योजनाएं चला रहे हैं मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।