सवाई माधोपुर -हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। रेलवे प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के खेरदा में पुरानी मीटर गेज लाईन पर हो रहे कच्चे पक्के अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ व जीआरपी सहित सिविल पुलिस का लवाजमा भी तैनात रहा। रेलवे अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार खेरदा में रेलवे की पुरानी मीटर गेज लाईन की भूमि पर कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से कच्चे पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे लेकर रेलवे को लगातार शिकायत मिल रही थी।ऐसे में रेलवे प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए रेलवे की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाये गये। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे द्वारा मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी।

0 टिप्पणियाँ