जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
नित्यानंद नगर चित्रकूट नगर में परिवार से 2 साल से अलग रह रहे एशियन कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मुकुल गोयल ने रविवार को पारिवारिक परेशानियों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए बेहोशी की दवा को इंजेक्शन से ड्रिप में डालकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है।
सोमवार को दोपहर में उनकी नौकरानी मैं इस बात की सूचना दी कि डॉक्टर गोयलअचेत अवस्था में पलंग पर पड़े हैं। इसकी सूचना नौकरानी ने पड़ोसियों को दी और पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तो उसे डॉक्टर के पास सुसाइड नोट मिला है। लिखा- मैं अपने जीवन को समाप्त कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है।
एसएचओ रामकिशन बिश्नोई ने बताया कि नित्यानंद नगर चित्रकूट नगर निवासी 44 साल के डॉ. मुकुल गोयल ने सुसाइड किया है। डॉ. मुकुल जगतपुरा स्थित एशियन कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर विशेषज्ञ थे। उनकी पत्नी डॉ. जूही राजापार्क स्थित एक हॉस्पिटल में डॉक्टर है। राजपार्क स्थित मकान में डॉ. जूही अपने 8 साल के बेटे के साथ रहती हैं।
पुलिस ने बताया कि डॉ. मुकुल गोयल रविवार रात को हॉस्पिटल से चित्रकूट स्थित घर लौटे थे। देर रात उन्होंने बेहोशी की दवाई का ओवर डोज बनाया। कमरे में बेड पर हाथ में कैनुला लगाकर ड्रिप में बेहोशी की दवा ले ली। सोमवार दोपहर में नौकरानी घर पहुंची तो सुसाइड का पता चला। दोपहर करीब 12 बजे नौकरानी घर में झाड़ू-पोंछा करने पहुंची। डॉ. मुकुल के कमरे से निकलकर नीचे नहीं आने पर उसे शक हुआ। घर की साफ-सफाई के बाद डॉ. मुकुल के रूम में गई। बिस्तर पर डॉ. अचेत पड़े थे। हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। काफी आवाज देने के बाद भी नहीं उठे तो अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने डॉ. मुकुल को चेक किया। उनमें अब जान नहीं बची थी।
पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि डॉ. मुकुल पिछले करीब 2 साल से परिवार से अलग रह रहे थे।

0 टिप्पणियाँ