जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीना को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक लिया। पुलिस के इस रवैए पर डॉ.मीणा ने नाराजगी जताई और कहा कि सरकार बार बार उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कहा कि आखिर एक जनप्रतिनिधि को रोकने का क्या औचित्य है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. किरोड़ी कोई आतंकवादी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उनसे इतना क्या डरने की जरूरत है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री के घर के बाहर छावनी बना दी गई। जो की गलत बात है। ये बर्दाश्त से बाहर है। भाजपा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से मिलने के बाद खुद पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह उनको छोड़ने के लिए सिविल लाइन के नुक्कड़ तक गए।बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब अपने दोस्त और और दौसा जिले के प्रभारी विश्वेंद्र सिंह के घर गए तो पुलिस ने घेर लिया। बेरीकेडेट्स लगा दिए । पुलिस को यह पता नहीं था कि आप कहां जा रहे हैं क्यों जा रहे हैं । किससे मिलने जा रहे हैं और क्या करेंगे । सिविल लाइंस पहुंचे तो बड़ी जद्दोजहद के बाद उन्होंने पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात की। दौसा की पेयजल समस्या को लेकर चर्चा की । इसके बाद क्योंकि पुलिस को यह अंदाजा ही नहीं है कि उनका अगला कदम क्या होगा! अब इस बात से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भी परेशानी होने लगी है । जब पुलिस वाले नहीं रोकते थे तो वे कहते थे कि आपका खुफिया तंत्र फेल है। अब जब रोकते हैं तो उन्हें लगता है मेरे को को टॉर्चर किया जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है इसका कारण वह खुद भी है खुद की कार्यशैली भी है। जिसके चलते पुलिस को इस तरह का रुख अख्तियार करना पड़ा है । अगर वह भी दूसरे नेताओं की तरह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पुलिस के अफसरों को दें तो पुलिस के अफसर भी उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए संबंधित मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलाने का काम करें ।इसके बाद उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। इसके बाद वे विश्वेंद्र सिंह के साथ बैठकर घर से रवाना हुए। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस की कार्यशैली से आहत है और अब वे पुलिस को खुला चैलेंज भी देते हैं वे कहीं भी जाएंगे रोक सको तो रोक लो। वे एक सांसद है, जिम्मेदार नागरिक है। ऐसी स्थिति में पुलिस उन्हें कहीं भी आने जाने से नहीं रोक सकती । पुलिस अधिकारियों का कहना है उनको पुलिस कभी नहीं रोकती है। लेकिन वे कब क्या कर बैठे इसका डर लगा रहता है। इसलिए पुलिस सतर्क रह रही है। पुलिस अलर्ट रहने लगी है तो इससे इन्हें परेशानी होने लगी है। क्योंकि क्योंकि डॉ. किरोडी लाल मीणा के कारण कई बार खुफिया तंत्र के लोगों को भी डांट पड़ चुकी है और पुलिस के लोगों को भी डांट पड़ चुकी है । इसीलिए पुलिस सतर्कता के कारण वे जब भी मैं कहीं भी रवाना होते हैं ,तो पुलिस उनके साथ लग जाती है जिसका अब उनको बुरा लगने लगा है।