करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली भारत विकास परिषद के तत्वाधान में दायित्व निर्वहन समारोह का जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसोर्ट मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली सजाई गयी व भारतीय संस्कृति के अनुरूप मातृशक्ति की प्रतीक महिला पदाधिकारियों ने आगंतुकों का रोली का तिलक, अक्षत लगा कर स्वागत किया। वही मंचस्थ अतिथियों का माला व दुपट्टा उढाकर स्वागत किया गया। जिसमें परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता तथा डाक्टर रूपसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव राजेश गुप्ता प्रांतीय कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंघल, धर्म तथा आध्यात्म के प्रणेता स्वामी विवेकानंद  व भारत माता के चित्रपट पर माल्यार्पण और दीप जलाकर साथ ही वंदे मातरम गायन के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।
 सचिव धर्मेन्द्र सिहं द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाखा के किये गए कार्यो का ब्यौरा प्रस्तुत किया। शाखा अध्यक्ष नगेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव धर्मेन्द्र सिहं, कोषाध्यक्ष गोविद लोहा वाले, मंच संचालक आई. टी. प्रभारी योगेन्द्र सिंघल, जिला प्रभारी सेवानिवृत्त उपखंड अधिकारी राजेन्द्र गोयल ने संबोधित किया। नये सदस्यों का दुपट्टा उढाकर परिषद का संकल्प दिलाया। वही नगर परिषद की पुर्व सभापति श्रीमती कमलेश कुमारी व भामाशाह उद्योग पति प्रकाश बीड़ी वाले ने राजकीय आयुर्वेद अ श्रेणी चिकित्सालय को एक वाटर कूलर भेट करने की घोषणा की। परिषद के वरिष्ठ सदस्य कमलकान्त शर्मा का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन होने पर माल्यार्पण व दुपट्टा उढाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बृजेन्द्र सिंघल ने परिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। वही डाक्टर रूपसिंह ने इसे सेवा का सही मार्ग बताया और इसे जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। राजेन्द्र गोयल ने परिषद की प्रशंसा करते हुए आपसी समन्वय व टीम भावना से कार्य करने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, गोविन्द सरार्फ, सम्पर्क प्रमुख अखलेश गुप्ता, डाक्टर पुष्पेंद्र नाथ डाक्टर गोविन्द गुप्ता, डाक्टर घनश्याम गुप्ता, शिम्भूदयाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता आर. सी. शर्मा, कैलाश गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, प्रदीप जैन, गिरधारी गुप्ता, रक्तदाता सुमित गर्ग, लेखाकार राजेन्द्र गोयल, प्रकाश गुप्ता दिनेश सेठी, विनोद सेठी, मोतीलाल शाक्यवार, विष्णु शर्मा, मातृशक्ति में गायत्री, सरला सेठी, रेखा गोयनका, सुशीला शर्मा का विशेष योगदान रहा। परिषद के अध्यक्ष नगेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके बाद सामुहिक भोज का आयोजन हुआ।