जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में भीषण गर्मी की बीच रविवार शाम के बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी, ओले और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। करौली और दौसा जिले में मौसम का मिजाज बदलने के साथ हल्की बारिश हुई। वही अलवर मे बारिश के साथ ओले गिरने के समाचार मिले है। इससे तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होगा। जिसके चलते प्रदेश के जयपुर संभाग सहित भरतपुर और बीकानेर संभाग में भी मेघगर्जन और बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी दो से चार डिग्री तापमान तक की गिरावट हो सकती है। रविवार को धौलपुर का पारा 46.6 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक दिन का पारा धौलपुर का 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर का पारा 46.0 डिग्री,चूरू 45.5 डिग्री, बीकानेर 45.2 डिग्री, जैसलमेर 45.9 डिग्री, बाड़मेर 45.1 डिग्री, पिलानी 45.7 डिग्री, संगरिया 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

0 टिप्पणियाँ