जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी राजस्थान से बीजेपी के प्रत्याशी होंगे।घनश्याम तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार है जो संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर तिवाड़ी ने दीनदयाल वाहिनी पार्टी बनाकर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन अपनी विचारधारा के चलते कांग्रेस से जुड़े कार्यक्रमों से दूर ही रहे। करीब 1 साल बाद उन्होंने भाजपा परिवार में वापसी की है। घनश्याम तिवाड़ी पूर्व में सांगानेर से विधायक रह चुके हैं और पिछली सरकारों में शिक्षा मंत्री सहित कई विभागों के मंत्रियों का पद संभाल चुके हैं। वहीं संगठनात्मक रूप से घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा के विभिन्न पदों पर काम किया है।

0 टिप्पणियाँ