जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धर्म के नाम पर देश में हो रही राजनीति पर बीजेपी को हाशिये पर लिया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर झगड़ा करा कर देश में राज करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने नव संकल्प शिविर में 'भारत जोड़ो' का संदेश दिया। दरअसल सीएम गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहै हैं। देश को बांटा जा रहा है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी समेत तमाम धर्मों के लोग एक साथ सदियों से रहते आए हैं और आगे भी सदियों तक रहेंगे। इसलिए नव संकल्प शिविर से भी 'भारत जोड़ो' का संदेश दिया गया है। जो लोग इनके बीच झगड़ा लगाकर देश पर राज करना चाहते हैं, उनकी सच्चाई देश जान चुका है। गहलोत ने कहा कि इससे देश कमजोर होता है ये तमाशा अब ज्यादा नहीं चलेगा। समय आने पर देश इनको जवाब देगा। गहलोत इससे पहले भी बीजेपी और आरएसएस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते रहे हैं। सीएम गहलोत ने हाल ही में कहा था कि जो दंगे हो रहे हैं उसमें ज्यादातर उन लोगों के नाम हैं जो बीजेपी या RSS बैकग्राउंड से हैं। सीएम गहलोत कई बार कहा है कि देश को जिस तरह से धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है, उससे हमारा लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। गहलोत ने यह भी कहा था कि महंगाई-बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता। बस देश को हिंदुत्व के नाम पर बांटा जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ