जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय रामकिशोर व्यास को उनकी जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। विधानसभा में सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र  चौधरी, विधायक महादेव सिंह खण्डेला एवं पूर्व विधायक नवरंग सिंह, स्वर्गीय व्यास के परिजन, विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव महेश शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।