जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 72 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान द्वारा विद्याधर नगर स्थित संस्थान के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसका शुभारंभ राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत एवं संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के जयपुर शहर अध्यक्ष सीताराम सैनी, जयपुर शहर महिला अध्यक्ष रेनू सैनी
जयपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष बंशीधर सैनी, संस्था की महामंत्री पूनम कच्छावा, महिला विंग कार्यालय प्रभारी रुचिका करोड़िया, प्रतिमा चंदेल, भवानी शंकर माली, देवेंद्र सैनी, लेखराज सैनी, हनुमान सैनी एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।