जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा हैण्डपंपों की मरम्मत, पेयजल योजनाओं के रख-रखाव तथा कंटींजेंसी कार्यों के लिए एक मई से 31 अगस्त तक की अवधि के लिए 500 अतिरिक्त कॉन्ट्रेक्चुअल लेबर एवं 50 वाहन ठेके पर लिए जाएंगे। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मार्च माह में आयोजित पीएचईड़ी की समीक्षा बैठक के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अप्रेल से अगस्त माह तक 450 वाहन एवं 2500 कर्मी कॉन्ट्रेक्ट पर लेने की स्वीकृति देने का संवेदनशील निर्णय लिया था।
मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद विभाग ने एक अप्रेल से गर्मियों के दौरान पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने, हैण्डपंपों की मरम्मत तथा पेयजल योजनाओं के रख-रखाव के लिए 2000 कॉन्ट्रेक्चुअल लेबर तथा 400 वाहन ठेके पर रखे थे। अब आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त लेबर एवं वाहन ठेके पर लेने के संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।एजेंसियों के माध्यम से कॉन्ट्रेक्ट पर लिए गए इन अतिरिक्त वाहनों एवं मजदूरों से संभाग एवं जिलों में अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं के निर्देशन में आवश्कतानुसार अधिशाषी अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं द्वारा काम लिया जाएगा। 31 अगस्त के बाद इनकी कॉन्ट्रेक्ट की अवधि समाप्त हो जाएगी।

0 टिप्पणियाँ