जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजधानी जयपुर में आज कोरोना के केसों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे के अंदर जयपुर में 34 संक्रमित केस मिले है, जो एक दिन पहले सोमवार को मिले केसों से करीब आधे है। कोरोना के पिछले दिनों से बढ़ रहे केसों को देखते हुए कलेक्टर राजन विशाल से सीएमएचओ की टीम को टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पॉजीटिविटी रेड 2.67 तक पहुंच गई है।

जयपुर सीएमएचओ की जारी रिपोर्ट देखे तो आज मालवीय नगर और मानसरोवर एरिया में सबसे ज्यादा 6-6 केस मिले है। वहीं जगतपुरा में 4, सी-स्कीम, दुर्गापुरा में 3-3, बरकत नगर, सांगानेर, सोडाला में 2-2 और बापू नगर, गोपालपुरा, प्रताप नगर, टोंक रोड पर एक-एक मरीज मिला है। वहीं दो पॉजिटिव मरीज ऐसे भी है, जिनका एड्रेस सीएमएचओ की टीम ट्रेस नहीं कर पाई है।

इससे पहले सोमवार को जयपुर में 61 केस मिले थे। लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए जयपुर कलेक्टर ने टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएमएचओ की टीम संग एक बैठक करके जिले में हर रोज 2 हजार सैंपल लेने और उनकी जांच करने के निर्देश दिए है।

हर रोज हो रही है 1579 जांचे
राजधानी जयपुर की स्थिति देखे तो यहां हर रोज औसतन 1579 जांचे हो रही है। पिछले एक सप्ताह की रिपोर्ट देखे तो कुल 11 हजार 53 सैंपल लिए गए है, जिसमें से 296 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट देखे तो जयपुर में 2.67 फीसदी के नजदीक पहुंच गई है। विशेषज्ञों की माने तो औसत पॉजीटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा हो तो उस एरिया में कोरोना संक्रमण को अनकंट्रोल माना जाता है।

पिछले 12 दिनों में जयपुर में मिले केस

तारीखकेस
22 अप्रैल31
23 अप्रैल13
24 अप्रैल10
25 अप्रैल23
26 अप्रैल30
27 अप्रैल46
28 अप्रैल26
29 अप्रैल68
30 अप्रैल50
1 मई15
2 मई61
3 मई34