अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के अभ्यार्थियों के हित में आवेदन तिथियों में संशोधन करते हुए चालान जनरेट करने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 19 मई की रात्रि 12 बजे तक बढ़ाई गई है। इसी प्रकार आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक और रीट 2022 के मुख्य समन्वयक ऐलान मंत्री ने बताया कि रीट 2022 परीक्षा के आवेदकों को आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार के लिए अवसर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों को 25 मई सुबह 10 बजे से 27 मई की रात्रि 12 बजे तक आवेदन पत्र में सुधार के लिए एक अवसर दिया जाएगा। अभ्यार्थी अपने आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा स्तर, फोटो, हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर में संशोधन नहीं कर पाएंगे। लेकिन अतिरिक्त आवेदन पत्र में भरी गई शेष सभी प्रविष्टियों में केवल एक बार संशोधन कर सकेंगे। संशोधन की प्रक्रिया और निर्देश 24 मई को दोपहर 12 बजे रेट की वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी लिंक Reetraj2022 पर जारी किए जाएंगे।