चित्तौड़गढ-गोपाल चतुर्वेदी।
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते विषाक्त सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस पूरे मामले में जहां सत्ता पक्ष के राजनीतिक रसूखदार लोगों की भूमिका सामने आई है। वही पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी मृत्यु के बाद चिकित्सालय में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अंजुमन सदर सहित कार्यकारिणी के लोगों के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग चिकित्सालय पहुंचे और मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चामटी खेड़ा में रहने वाले रियाज उर्फ राजू शाह की दोपहर को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां रियाज ने उपचार के दौरान बताया कि उसकी भूमि विवाद के चलते उसे परेशान किया जा रहा है। 
जिसमें निर्मल जोशी, नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम प्रकाश का पुत्र धर्मेंद्र मुंदड़ा और कांग्रेसी पार्षद बालमुकुंद मालीवाल उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। जिसकी पहले भी शिकायत दी लेकिन कहीं कोई कार्यवाही नहीं हुई। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भी बयान दर्ज नहीं किये है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। बालमुकुंद मालीवाल कांग्रेस से नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में पार्षद है। इधर, राजू शाह की मौत के बाद उसका शव जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में ही रखा हुआ है। वही पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ बुद्धराज, एसटीएससी सेल राजीव जोशी, कोतवाल मोतीराम आदि समझाईश ने लोगो से समझाइश की। लेकिन लोगो ने पहले प्रकरण दर्ज कर मामले में लिप्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।