जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल से गहलोत ने इस दौरान करीब एक घंटे तक प्रदेश की उच्च शिक्षा एवं अन्य मसलों पर विमर्श किया।
राज्यपाल कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री गहलोत ने नर्सिग शिक्षा में रिक्त पदों को भरे जाने के सबंध में विशेष चर्चा की। प्रदेश में नवसृजित विश्वविद्यालयों में शिक्षण एवं अन्य गतिविधियोंं को सुचारू करने के साथ ही वहां पर आधारभूत सुविधाओं के विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के मुद्दों पर भी मुलाकात के दौरान चर्चा हुई। इसी तरह कौशल विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन व्यवसायों में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी के साथ ही कौशल प्रशिक्षण के पाठ्यक्रमों पर भी इस दौरान संवाद हुआ। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी स्तरों पर सुनिश्चित करने के संबंध में भी विशेष रूप से चर्चा की।


0 टिप्पणियाँ