मार्बल व्यापारी को हनीट्रैप में फांसकर 50 लाख रुपए मांगने का एक मामला मकराना में सामने आया है। व्यापारी ने महिला व उसके साथियों को 33 लाख रुपए दे भी दिए। लेकिन ,रुपयों की बढ़ती डिमांड व बदनामी के डर से उसने आत्महत्या करनी चाही। इस बीच परिजनों को मामले की जानकारी हुई। ब्लैकमेल करने वाली महिला व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मकराना पुलिस थाने में हनीट्रैप की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद शनिवार रात को महिला व उसके एक साथी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
तीन साल पहले आई थी संपर्क में
53 वर्षीय मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसे महिला ने फोन कर बताया कि वह दु:खी औरत है। मिलकर जरूरी बात करना चाहती है। व्यापारी बहकावे में उसके गुणावती स्थित घर गया। जहां महिला ने दरवाजा बंद कर अपने कपड़े उतार लिए। वह बाहर जाने लगा तो धमकाया कि बाहर गए तो हल्ला कर लोगों को बुला लूंगी। वह चुपचाप बैठ गया। इस पर महिला ने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान अश्लील वीडियो ले लिए और ब्लैकमेल करने लगी।
बदनामी के डर से किसी नहीं बताया
व्यापारी ने यह बात बदनामी के डर से किसी को नहीं बताई। तीन माह पहले महिला के साथ शैतान सिंह व एक अन्य व्यक्ति ने उसे एक स्थान पर बुलाया। उसे कमरे में बंद कर वापस एक अश्लील विडियो बना लिया। उससे 50 लाख रूपए की मांग की। वीडियो शेयर करने की धमकी देने पर उसने तीन बार में 8 लाख, 10 लाख व 15 लाख कुल 33 लाख रुपए उन्हें दे दिए।
रुपए देने के बाद डिमांड नहीं रुकी
इसके बावजूद 7 दिन पहले आरोपियों ने उसके मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। पुलिस ने आरोपित महिला व उसके एक साथी को हिरासत में ले रखा है तथा उनसे पूछताछ जारी है।


0 टिप्पणियाँ