हरिमोहन चोडॉवत--झालावाड़

झालावाड़ - हरिमोहन चौडावत
झालावाड के जिला पशु चिकित्सालय मे आज टेंडर प्रकिया प्रारंभ होना थी पशु चिकित्सालय मे डीजी जरनेटर सहित वेस्ट मेडिकल उपकरण की नीलामी होनी थी। लेकिन चिकित्सालय प्रशासन  का कोरम पूरा नही होने के फलस्वरूप डिपार्टमेंट को नीलामी प्रकिया  निरस्त करने से नीलामी में भाग लेने आये हुए ठेकेदारो ने हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया साथ ही धरने पर बैठ गए।
गौरतलब है कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए झालावार सहित कोटा बूंदी के ठेकेदार बोली लगाने के लिए आए हुए थे लेकिन नीलामी प्रक्रिया डिपार्टमेंट की लापरवाही की वजह से निरस्त होने के कारण ठेकेदार भड़क गए ठेकेदारों का कहना है कि ऐसी भीषण गर्मी में किराया भाड़ा लगाकर जलावर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने आए हैं लेकिन डिपार्टमेंट द्वारा  निरस्त करने की कोई सूचना नहीं दी गई। हालांकि काफी नारेबाजी के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार और विभाग में सहमति बनी और  अधिकारीयो ने आश्वस्त किया कि नये टेंडर जब भी होगे ठेकेदारो को सुचना भेज दी जायेगी।