जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सांसद डा. मनोज राजोरिया ने बताया कि जयपुर के जयमहल पैलेस में देश में हर घर नल से जल पहुँचाने की भारत सरकार की अत्यन्त महत्वपूर्ण परियोजना ‘‘जल जीवन मिशन’’ की राजस्थान राज्य के परिप्रेक्ष्य में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लिया। 
इस बैठक राजस्थान सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। सांसद राजोरिया ने बताया कि बैठक में भाग लेकर मैनें जल जीवन मिशन में किये जा रहे विकास कार्योें के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री का संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद डा. राजोरिया ने बताया कि इसके अलावा संसदीय क्षेत्र के करौली जिले की अत्यन्त महत्वपूर्ण मांग चम्बल - पांचना - जगर लिफ्ट परियोजना हेतु ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ई.आर.सी.पी.) से पृथक प्रस्ताव तैयार कराते हुए इसे जल जीवन मिशन में सम्मिलित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से इसका कार्य शीघ्र आरंभ कराने की मांग को पुनः उठाया।