करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं की मूलभावना को समझकर कार्य करें एवं पात्र व्यक्तियों को गांव गांव व ढाणी ढाणी के अंतिम छोर तक के व्यक्तियोें को लाभ दिलाना सुुनिश्चत करें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि मनरेगा मे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने का प्रयास करे, क्योकि मनरेगा का लाभ योजनान्तर्गत कार्य करने वाले जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है और गरीब तबके के व्यक्ति को इसका लाभ मिलता हैै। इसके लिये उन्होने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले मे रोजगार करने वालों की संख्या एक लाख से अधिक होनी चाहिए।उन्होने कहा कि जिले मे सडकों की गुणवत्ता मे किसी भी प्रकार की कमी नही हो गर्मी मे पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिये पूर्व तैयारी के साथ पेयजल उपलब्ध कराया जाये और पानी के टैंकर टंकियो मे या अन्य जल संग्रहण मे डाले जाये क्योकि टंकी का पानी कम व्यर्थ होता है।उन्होने कहा कि पानी का पैसा व्यर्थ नही जाये लोगो को पेयजल उपलब्ध हो टैंकरो मे जीपीएफ सिस्टम लगाये जायेे और उसकी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि पानी के स्त्रोत जहा से पानी उपलब्ध करवाना है उसकी प्लानिंग कर ली जाये। उन्होने कहा कि अधिकारी आमजन की भावनाओं को समझकर कार्य करे और दूर गांव मे बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ उनके पास पहुंचाकर उनकी मदद करें तो निश्चित ही योजनाओ के परिणाम अच्छे आयेंगे। इसके लिये अधिकारियों को पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। क्योकि लोकतंत्र मे व्यवस्था है और उन व्यवस्थाओं के अनुसार हमे कार्य करना है और सकारात्मक सोच के साथ बदलाव करते हुए कार्य करें। जिला प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक लोगो को जोडन पर बल दिया उन्होने कहा कि जिले के 6 ब्लॉक मे 1 हजार से 1.5 हजार प्रतिमाह प्रति परिवार जोडते हुए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाये, इसके लिये शिविरों का भी आयोजन किया जाए।
उन्होने निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, इंदिरा रसोई, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना, फार्म पॉण्ड योजना, कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना,खाद्य सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी मातृ पोषण योजना आदि योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने की बात कही।उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक मे पूर्व तैयारी के साथ उपस्थित हो। बैठक में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने योजनाओं की प्रगति के बारे मे विस्तार से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया साथ ही उन्हे आश्वस्त किया कि जिले की प्रगति मे सभी अधिकारी पूरी तन्मयता के साथ जिले के विकास एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने मे अपना अपना सहयोग करेंगे।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, उपवन संरक्षक रामानन्द भाकर, एडीएम परसराम मीना, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद नायक, उपनिदेशक आईसीडीएस हिम्मत सिंह, जिला रसद अधिकारी रामसिंह मीना, आयुक्त नगर परिषद नरसी मीना, उपरजिस्ट्रार सहकारी समिति सतीश मीना, एसईपीडब्लूडी राजवीर सिंह,एसई जेवीवीएनएल आरसी शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, एसीपी विनोद मीना सहित उद्योग, श्रम, शिक्षा, खेल, जलदाय, विद्युत एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने की सर्किट हाउस में जनसुनवाई।
जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चांदना ने बुधवार को सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पात्रतानुसार बैक से ऋण स्वीकृत करवाने, रास्ते से अतिक्रमण हटाने, पेयजल, बिजली, सडक, सफाई, पुलिस, चिकित्सा आदि समस्याओं के प्रति अपनी परिवेदनाऐं सौंपी, जिस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी की समस्याओं का समयबद्ध रूप से निराकरण करें। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर जिला सहाकारी उपभोक्त होलसेल भण्डार के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ