करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के लोकप्रिय नेता एवं खेल जगत के मसीहा "करौली के पूर्व विधायक,  राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय, एशियाई एवं भारतीय कबड्डी संघ तथा राजस्थान ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत की प्रथम पुण्यतिथि करौली के माथुर स्टेडियम मे मनाई गई। इस अवसर पर राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव अरुण कुमार सारस्वत, जिला कबड्डी संघ के सचिव अब्दुल जब्बार, जिला फुटबॉल संघ के सचिव आसिफ खान, एथलेटिक्स संघ के रामहरि गुर्जर, नारायण गुर्जर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भरोसी लाल सोनी, के. के. सारस्वत, जुगल किशोर शर्मा, के अलावा उपस्थित खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने गहलोत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं गहलोत को कुशल खेल प्रशासक बताया। और कहा कि राजस्थान मे खेलो के विकास मे उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। इस अवसर पर कबड्डी मैच का आयोजन भी किया गया।