अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा पवन कुमार गोयल ने अलवर जिले के राजकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान गोयल ने बोर्ड परीक्षा केंद्र माधोगढ़ एवं अकबरपुर में परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की व प्रबन्धन की सराहना की। उन्होंने इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उमरैण एवं एसएमडी विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अकबरपुर व एसएमडी विद्यालय में मिड डे मील भोजन का स्वयं चखकर निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से भी मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों ने मिड डे मील के तहत मिलने वाले भोजन को अच्छा बताया।

0 टिप्पणियाँ