जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में मानव संसाधन विकास के विषयों को लेकर शासन सचिवालय में वी.सी. के माध्यम से सचिवों के समूह एवं सात जिला कलेक्टर्स के साथ समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि नवीन राजकीय महाविद्यालय के भवनों के निर्माण हेतु समय पर जमीन आंवटन की जाए। मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि राजकीय महाविद्यालयों हेतु जमीन के आवंटन में विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा ध्यान रखते हुए भूमि का चयन करें।बैठक में शामिल जिला कलेक्टर्स ने राजकीय महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु जमीन आंवटन की स्थिति से मुख्य सचिव को अवगत करवाया। साथ ही आश्वस्त किया कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।बैठक में प्रमुख शासन सचिव राजस्व विभाग आनंद कुमार, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग कुंजी लाल मीना, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग नवीन महाजन, सचिव आयोजना जोगाराम, उच्च शिक्षा आयुक्त शुचि त्यागी, आयोजना प्लान (संयुक्त शासन) मंजू विजय सहित अन्य अधिकारी रहे।