श्रीगंगानगर - राकेश मितवा
श्रीगंगानगर के अरोड वंश समाज के चुनाव के मद्देनजर एक नया विवाद सामने आया है। कार्यकारी अध्यक्ष कपिल असीजा पर पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र बजाज के साथ धक्का-मुक्की करने व उसके भाई के साथ घर पर जाकर मारपीट करने के आरोप लगे हैं । पीड़ित भूपेंद्र बजाज ने कोतवाली थाने में कार्यकारी अध्यक्ष कपिल असीजा और 4 - 5 अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
इस घटना को लेकर आज आरोड समाज के पूर्व अध्यक्ष व गणमान्य लोगों ने स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया । पत्रकार वार्ता में पीड़ित भूपेंद्र बजाज ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे समाज के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल असीजा का फोन उनके पास आया, फोन पर उन्होंने उसे बुरी तरह से गालियां दी तथा घर आकर जान से मारने की धमकी दी। उसने बाद में कपिल असीजा और 4 - 5 अन्य लोगों ने उसके घर पर आकर उसके साथ मारपीट की ।
इसी संदर्भ में बताते चलें कि भूपेंद्र बजाज अरोड़ वंश समाज के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र बजाज के छोटे भाई हैं । इसी दिन कुछ घंटे पहले ही शहर के राजवाड़ा पैलेस के बाहर कपिल असीजा ने और समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बजाज के साथ भी धक्का-मुक्की की थी । इसे लेकर कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। इस अवसर पर समाज के नरेश सेतिया ,विरेंद्र राज्यपाल ,अंकुर मिगलानी ,रमेश मक्कड़ ,गोपी नागपाल सहित अनेक वरिष्ठ और आरोड़वंशी मौजूद रहे । समाज के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा वे अपना आक्रोश पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर व्यक्त करेंगे

0 टिप्पणियाँ