अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 5 और 6 मई को सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) संवीक्षा परीक्षा 2021 का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) के 14 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सुबह 10 से 1 बजे तक किया जाएगा।अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो और मूल फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशकों का अवलोकन पहले ही कर लें। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णता पालना करते हुए परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov. in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म की तारीख प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसओ आईडी में सिटीजन एप्स में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है। आयोग की ओर से कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए प्रथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना वायरस से पीडित अभ्यार्थी को 4 मई को श्याम 4 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट में अन्य दस्तावेज ई-मेल examplanning.rpsc@gmail.com पर भेजकर दूरभाष नंबर 0145- 2635255 पर आयोग को सूचित करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में सूचना प्राप्त होने पर आयोग की ओर से कोरोना संक्रमण से ग्रसित अभ्यार्थियों के लिए समुचित व्यवस्था की जा सकेगी। अभ्यार्थी अन्य जानकारी के लिए आयोग कार्यालय के दूरभाष नंबर 0145-2635255 पर संपर्क कर सकते हैं.