चौमूं शहर में गर्मी तेज होने के साथ ही सब्जियों की आवक कम हो गई है। वहीं सब्जियां महंगी भी हो गई हैं। मंहगी सब्जियों के चलते रसोई का बजट बिगड़ गया है।
चौमूं सब्जी मंडी में 40-50 रुपए किलो बिकने वाला नींबू 380 से 400 रुपए किलो तक बिका। स्थानीय उत्पादन नहीं होने के चलते अचानक नींबू के भावों में तेजी आई है। मंडी व्यापारी बनवारी लाल जादम ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों से मंडी में नींबू की आवक नहीं हो रही है। मद्रास और दूसरी जगहों से नींबू खरीदा जा रहा है। ऐसे में पिछले 10 दिनों से नींबू के भावों में तेजी देखी जा रही है।
मंडी में आज नींबू के भाव 400 रुपए प्रति किलो पहुंच गए। लाल कोठी गोल्डन फल सब्जी क्रेता विक्रेता संघ अध्यक्ष हीरालाल सैनी ने बताया कि नींबू के यह सबसे ज्यादा भाव हैं। उन्होंने बताया कि अभी आसपास के इलाके में पानी की आवक कम होने से कई सब्जियों का आयात बाहर से हो रहा है।
चौमूं सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भावों की बात करें तो नींबू के भाव 380- 400 रुपए,हरी मिर्च 60 -70 रुपए,टमाटर 40 -50 रुपए, बैंगन 40-50 रुपए, टिंडा 80-100 रुपए,प्याज 20-30 रुपए रहे। वहीं लहसुन 40-50 रुपए, ग्वार फली 160 -170 रुपए, फूल गोभी 40 -50 रुपए, लोकी 45 -50 रुपए, तुरई 60 -70 रुपए, खीरा 20 - 30रुपए, ककड़ी 30- 40 रुपए, खरबूजा 60 -70 रुपए, बील 40 -50रुपए हैं।


0 टिप्पणियाँ